सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
सरकार ने गरीब कल्याण की कई योजनाएं चलाई है जिसका गरीब परिवारों के लोगों को फायदा भी मिल रहा है। लेकिन जब तक गरीब परिवार के लोगों को सही रोजगार तथा सरकारी नौकरी नहीं मिल पाती है तब तक गरीब परिवार का सही उत्थान होना असंभव सा है।
इसी के मध्यनजर चौहार घाटी तथा छोटाभंगाल घाटी के लोगों ने एक परिवार एक सरकारी नौकरी की मांग को प्रमुखता से उठाना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों में से खुशी राम ठाकुर, भागमल, तिलक ठाकुर, इंद्र सिंह, राजू राम ठाकुर तथा होशियार सिंह का कहना है कि प्रदेश व केंद्र की सरकारों ने गरीबों के जीवन सतर को उठाने के लिए सराहनीय कार्य किया है।
गरीबी रेखा से नीचे बाले परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरी में भी प्रावधान है। मगर कई बार गरीब परिवार का सदस्य आर्थिक तंगी के कारण सरकारी नौकरी का लाभ पाने से वंचित हो जाता है। इसलिए सरकार को एक परिवार एक नौकरी का प्रावधान करना जरुरी बन गया है। लोगों का कहना है कि जो परिवार साधन संपन है वह परिवार हर तरफ से तरक्की करता जा रहा है ओर जो परिवार गरीब है वह पिछड़ता चला जा रहा है।
उनका कहना है कि योग्यता के हिसाब से सरकारी नौकरी मिलना सही है। वहीं गरीब परिवारों के लिए भी सरकार को एक परिवार एक सरकारी नौकरी का प्रावधान करना चाहिए। गरीब परिवार का सदस्य योग्यता के अनुसार चाहे सरकारी नौकरी में चतुर्थ श्रेणी के पद पर लगे जिससे उसका परिवार आर्थिक दशा मजबुत कर प्रथम पंक्ति में शुमार हो सके।सरकार को इस दिशा में अवश्य ही विचार करना चाहिए।










