सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
छोटाभंगाल के राजकीय महाविद्यालय मुल्थान में शुक्रवार को रेड रिब्बन यूनिट के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत साफ़ सफाई व स्वच्छता रहा है। जिसमें डाक्टर पूजा ने महाविद्यालय की छात्राओं को व्यक्तिगत साफ–सफाई व स्वच्छता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय मुल्थान के पुस्तकालय के लिए ग्रोइंग अप ग्रेसफुली वाई सुमिता बॉस की दो पुस्तकें भी भेंट की। महाविद्यालय मुल्थान के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर सन्तोष कुमार ने डाक्टर पूजा का विशेष रूप से धन्यवाद किया है जोकि डाक्टर पूजा ने अपने व्यवस्ततम समय से समय देखकर महाविद्यालय मुल्थान की छात्राओं के हित में इतनी बेहतर सोचा है। जिसके लिए महाविद्यालय मुल्थान का समूचा स्टाफ तथा सभी छात्राएं उनके हमेशा ही आभारी रहेगी।










