सुरभि न्यूज़ ब्युरो
कुल्लू, 1 अप्रैल
कुल्लू में 01 से 6 अप्रैल को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू डॉ नरेश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 01 से 6 अप्रैल 2024 को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा
उन्होंने बताया कि शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ कल्याण सिंह ठाकुर, डॉ नीतीश कुमार व डॉ नेहा वर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सन्तुष्ट शर्मा व डॉ अशोक कुमार आंख नाक गला रोग विशेषज्ञ, डॉ सुमित वालिया, डा दीपशिखा, शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ रावलीन कौर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ तेनज़िंग मेंटोक, नेत्र विशेषज्ञ डॉ ऋचा शर्मा, अपनी सेवाएं देंगे।










