Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
हिमाचल ग्रामीण बैंक शाखा दलाश ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत शान्ता देवी गांव सोईधार को उनके पति की सडक दुर्घटना में हुई मौत पर बैंक द्वारा शान्ता देवी को दो लाख रूपये की बीमा राशि प्रदान की है। बता दें कि आनी दलाश सोईधार गाँव निवासी दलीप सिंह ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा दलाश में बीमा करवाया था। इसी बीच बीमाधारक् की मृत्यु होने पर. बैंक प्रबंधक एसपी भारती ने उनके परिजनों को बीमे के बारे में अवगत कराया और क्लेम के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कराने को कहा और क्लेम सेटल होने पर. बीमाधारक के नामित उनकी पत्नी शांता देवी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख रु बीमा राशि का चैक प्रदान किया।
इस मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक एसपी भारती. सहायक प्रबंधक निखिल ठाकुर. बैंक कर्मचारी अपराजिता व गणेश आदि मौजूद रहे।










