Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
पुलिस पेंशनर कल्याण संघ ईकाई आनी की मासिक बैठक शुक्रबार को विश्राम गृह आनी में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष अमर सिंह ने की। बैठक में संघ के विभिन्न पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संघ के महासचिव सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि बैठक में पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए तीन नए सदस्यों को संघ में शामिल किया गया, जिनमें झाबे राम शर्मा, केहर सिंह और राजिंदर कुमार के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में संघ
मजबूती के अलावा पुलिस कल्याण कैंटीन पस्मार्ट कार्ड बनाने पर चर्चा की गयी। बैठक में संघ के सक्रिय सदस्य मंगत राम व उगम राम भी मौजूद रहे।