पुलिस ने दो मामलों में युवक सहित मुंबई की महिला को चरस के साथ धरा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्युरो

कुल्लू, 03 मई

जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस ने नशे की सौदागरों पर शिकंजा करते हुए करते हुए एक युवक से 300 ग्राम चरस बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक कल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना भुंतर की टीम ने पारला भुंतर समीप फोर लेन गश्त के दौरान एक युवक के कब्जे से 300 ग्राम चरस बरामद की है।

आरोपी की पहचान देवी चंद (30 वर्ष) पुत्र टेक राम निवासी गाँव तान्दला डाकघर काइस के रूप में हुई है।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गश्त के दौरान चील मोड़ में एक महिला के कब्ज़ा से 308 ग्राम चरस/ कैनबिस बरामद की गई है  जिसकी (28 वर्ष) निवासी कुर्ला ईस्ट मुम्बई महाराष्ट्रा के तौर पर हुई है।

दोनों आरोपीयों के विरुद्ध पुलिस द्वारा धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त मामलों आगामी पूूूछताछ ज़ारी है।

08 लीटर अवैध शराब की बरामद

पुलिस थाना निरमंड के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी निथर की टीम ने गश्त के दौरान वान्दल में हरी राम निवासी गाँव व डाकघर घाठू की दुकान की तलाशी के दौरान 08 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इस सन्दर्भ में हरी राम के विरुद्ध थाना निरमंड में आवकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *