सुरभि न्यूज़
छाविंदर शर्मा, आनी
आनी पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष डीम छलाली गाँव निवासी यज्ञ दत्त की होनहार सुपुत्री शिल्पा ठाकु सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट और एम्स में नर्सिंग ऑफिसर चयनित हुई हैं। बेटी की उपलब्धि से माता पिता खुशी से फुले नहीं समा रहे। आनी खंड की लझेरी पंचायत के दुर्गम गाँव डीम् छलाली की निवासी शिल्पा की प्रारम्भिक शिक्षा आनी स्थित लारेंस पब्लिक स्कूल आनी में हुई है। शिल्पा के पिता यज्ञ दत्त एक बाग़बान हैं, जो पूर्व में पंचायत समिति आनी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं, जबकि माता एक कुशल गृहणी है। इस उपलब्धि पर लारेंस पब्लिक स्कूल आनी के प्रधानाचार्य एव्ं एमडी कंवर चौहान ने बेटी शिल्पा तथा उसके अभिभावकों को बधाई दी है।










