सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
मंडी, 17 मई
जोगिंद्रनगर उपमंडल की भराड़ू पंचायत के अलगाबाड़ी में गाँव के साथ गौशाला में आग लगने से बाप-बेटा झुलस गए। हादसे में एक 70 वर्षीय ब्यक्ति की मौत हो गई है जबकि पिता को बचने गए 40 वर्षीय बेटा भी बुरी तरह झुलस गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अनिरुद्ध चौधरी गौशाला में पशुओं को चारा डालने गया गया था। इसी दौरान अचानक गौशाला में आग भड़क गई और अनिरूद्ध चौधरी आग की चपेट में आ गया। जैसे ही घटना का पता बेटे सुरेश सुको लगा तो वह पिता को बचाने गौशाला पहुंचा और खुद भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मृतक अनिरूद्ध के शव को छत उखाड़ कर बाहर निकाला, जबकि सुरेश को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
गौशाला में लगी आग से झुलसे ब्यक्ति कि पहचान अनिरुद्ध चौधरी ( 70 वर्षीय) गाँव आलगाबाड़ी डाकघर भराडू तहसील जोगिन्दर नगर जिला मंडी के रूप में हुई है जबकि झुलसे बेटा सुरेश कुमार चौधरी पुत्र अनिरुद्ध चौधरी गाँव आलगाबाड़ी डाकघर भराडू का रहने वाला है
स्थानीय गांववासियों का कहना कि शायद मृतक आग बुझाने व मवेशियों को बचाने की कोशिश में पूरी तरह से जल गया। जिसका पता ग्रामीणों को कुछ देर बाद चला, इससे पहले लोग आग को काबू करने में लगे रहे।









