दिल्ली मे भाजपा की जीत पर चौहार घाटी व छोटा भंगाल के भाजपा समर्थकों ने की ख़ुशी जाहिर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

दिल्ली में हाल ही में विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय पार्टी भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर जहां दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित देश के हर कोने में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी मनाई वहीँ जिला कांगड़ा की छोटाभंगाल तथा जिला मंडी की चौहार घाटी के समस्त कार्यकर्ताओं ने भी खुशी का इज़हार किया है।

धरमान पंचायत के पूर्व प्रधान व बैजनाथ भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, धरमान पंचायत की प्रधान रेखा देवी, बड़ा ग्रां पंचायत की प्रधान चंद्रमणी, पूर्व उपप्रधान रूप लाल, कोठो कोहड़ पंचायत की पूर्व प्रधान बविता ठाकुर, पूर्व उपप्रधान रूप लाल, पूर्व बीडीसी सदस्य जनक राज, स्नेह लता, मुल्थान पंचायत की प्रधान दुर्गेश कुमारी, लोआई पंचायत के उपप्रधान तिलक ठाकुर, स्वाड़ पंचायत की प्रधान गुड्डी देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य श्याम सिंह, बड़ा भंगाल पंचायत के प्रधान मनसा राम, पूर्व प्रधान चुनी लाल, चौहार घाटी की खलैहल पंचायत के प्रधान भागमल, उपप्रधान जयसिंह लगवाल, भागमल ठाकुर, बरोट पंचायत की पूर्व प्रधान विन्दना देवी, लपास पंचायत के उप प्रधान देश राज, पूर्व उपप्रधान भोखी राम, वरधान पंचायत की पूर्व प्रधान गंगी देवी, प्रेम चंद लटराण पंचायत के प्रधान, धमच्यान पंचायत के प्रधान रोशन लाल तथा लटराण पंचायत के प्रधान जोगिन्द्र सिंह ने दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत में भारी खुशी ज़ाहिर करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्र तथा प्रदेश की भाजपा हाईकमान सहित आपस में एक दूसरे को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज न केवल देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का डंका बज रहा है बल्कि विदेशों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *