सुरभि न्यूज़
कांगड़ा, 17फरवरी
हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांगड़ा जिले के एक खंड विकास अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा है।
मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने कांगड़ा जिला के परागपुर बीडीओ वीरेंद्र कुमार कौशल को ग्राम पंचायत कडोआ की प्रधान रीना देवी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि बीडीओ ने पंचायत में कुछ निर्माण कार्य के लिए उपायुक्त कांगड़ा द्वारा स्वीकृत 1.5 लाख रुपये की राशि जारी करने के लिए पंचायत प्रधान से 10 हजार की रिश्वत मांगी थी।
राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धर्मशाला ने बीडीओ को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। विजिलेंस द्वारा मामले की जांच जारी है। वहीं, बीडीओ को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ पकड़े जाने पर बीडीओ कार्यालय परागपुर में भी हड़कंप मचा हुआ है।