चौहारघाटी में अवारा कुत्ते पालतू पशुओं क़ो बना रहे अपना शिकार, लोग भी खौफजदा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी के गांवों में आवारा कुतों ने इस कदर आतंक मचाया है कि लोगों के पशुधन को मार कर अपना निवाला बना रहा है तथा लोगों की तरफ यह आवारा कुते झपटते हुए हमला बोल रहे हैं जिस कारण लोग खौफ के साय में जी रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों झरवाड गांव के सर्वदयाल की एक भेडू को आवारा कुतों ने हमला कर अपना निवाला बना़या। जिस कारण एक बेज़ुबान पालतू भेडू जान जाने के साथ  सर्वदयाल का लगभग बीस हजार का नुक्सान हो गया।

कुछ दिन पहले आवारा कुतों ने बिलखी राम की एक बकरी को मार दिया ओर एक बकरी को घायल कर दिया। आवारा कुतों के आंतक से लोगों में भारी खौफ है। सर्वदयाल तथा बिलखी राम सहित झरवाड़ गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुतों के आतंक से लोगों को निजात दिलाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *