सुरभि न्यूज़
नेहा अरोड़ा, गुरुग्राम
के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इमर्जिंग मीडिया एंड क्रिएटर इकोनॉमी (एसईएमसीई) की ओर से कलाक्षेत्र 2026 के अंतर्गत आयोजित क्रिएट-ए-थॉनक्रिएट-ए-थॉन 2026 में शशि शेखर, प्रतुल वर्मा और अमृता चौधरी ने जीते प्रमुख पुरस्कार 2026 का चार दिवसीय आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। 23 से 26 सितंबर तक चले इस आयोजन में विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने फिल्मोग्राफी, रील मेकिंग और पॉडकास्टिंग जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर अभिषेक गुप्ता, प्रमोटर एवं निदेशक रोहित गुप्ता, कुलपति प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सैनी और रजिस्ट्रार डॉ. राजीव रतन का मार्गदर्शन एवं सहयोग मिला। कार्यक्रम का नेतृत्व एसईएमसीई के डीन प्रो. (डॉ.) अमित चावला ने किया।
क्रिएट-ए-थॉन का प्रमुख आकर्षण दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता सौम शिप्रा सिंह की फिल्म निर्माण कार्यशाला रही। कार्यशाला में उन्होंने विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण की बारीकियों के साथ कहानी कहने, कैमरा संचालन, सिनेमैटोग्राफी, शॉर्ट फिल्म और रील निर्माण से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी।
विद्यार्थियों को मौके पर शूटिंग करने का अवसर भी मिला। उन्होंने अपने तैयार किए गए काम पर फिल्म निर्माता से सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त किया, जिससे प्रतिभागियों को फिल्म निर्माण की वास्तविक प्रक्रिया को समझने में मदद मिली।
कार्यक्रम के अंतिम दिन 26 सितंबर को प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर गुरप्रीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए डिजिटल कंटेंट, सोशल मीडिया और क्रिएटर के तौर पर उपलब्ध अवसरों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते डिजिटल मीडिया परिदृश्य को समझने और रचनात्मकता को नए माध्यमों के साथ जोड़ने की जानकारी दी।
फिल्मोग्राफी—48 घंटे की शॉर्ट फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता में गलगोटियास विश्वविद्यालय के शशि शेखर ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय के मेहुल पंचोली द्वितीय और महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के विनायक टंडन उपविजेता रहे।
रील मेकिंग प्रतियोगिता में एमिटी विश्वविद्यालय के प्रतुल वर्मा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय के मयंक सिंह ने द्वितीय, जेनिथ स्कूल ऑफ एआई, KRMU के सुभ्रनिल साहू ने तृतीय और के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय के पीयूष शर्मा ने उपविजेता का पुरस्कार जीता।
वहीं पॉडकास्टिंग प्रतियोगिता में के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय की अमृता चौधरी प्रथम स्थान पर रहीं। इसी विश्वविद्यालय के अरसलान ने द्वितीय और रेवा पाल ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। गलगोटियास विश्वविद्यालय के शशि शेखर पॉडकास्टिंग प्रतियोगिता में उपविजेता रहे।
चार दिवसीय आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने फिल्म निर्माण, कहानी कहने, रील मेकिंग और पॉडकास्टिंग में अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को नए विचारों पर काम करने और अपने कौशल को व्यावहारिक रूप से प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. अदिति अग्रवाल, डॉ. अदिति खरे, डॉ. नेहा अरोड़ा, डॉ. मानव शर्मा, नव्या सिंह, याशिका खंडेलवाल, दीपिका कौर और उज्ज्वल सहित एसईएमसीई टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
क्रिएट-ए-थॉन 2026 का समापन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और उत्साह के साथ हुआ। आयोजन ने मीडिया और क्रिएटर इकोनॉमी के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अपने कौशल को निखारने, नए प्रयोग करने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया।











