सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पूर्व पुलिस महानिदेशक आई.बी. नेगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
आई.बी. नेगी का संबंध किन्नौर जिले के सांगला गांव से था। उन्होंने पुलिस बल में अपनी उल्लेखनीय और विशिष्ट सेवाएँ दीं, जिन्हें सदैव याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आई.बी. नेगी ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया। उनकी सेवाएँ प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहीं।
तीनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए तथा शोक संपत परिवार के लिए इस दुख से उभरने के लिए प्रार्थना की।