कुल्लू/मनाली, 07 मार्च
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, सामाजिक सेवा जनजागृति कार्यों को देखते हुए“राष्ट्रीय युवा पुरस्कार” से करने जा रही सम्मानित।
सुमित ठाकुर स्कूली समय से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति आयोजित रैलियों व कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका अभिनित करते आए थे,जिसे उन्होंने कॉलेज में जाकर एक अलग दिशा प्रदान की।
सुमित ठाकुर की शिक्षा वाणिज्य स्नातकोत्तर तक हुई है।
समर्पण व समाज के लिए कुछ कर गुजरने का भाव मन में जागृत हो तो चुनौतियों के पहाड़ भी पार कर लिए जाते हैं।
सेवा में सुमित का मन ऐसा लगा कि अपने शरीर के सभी अंग मरणोपरांत दान करने का भी दृढ़ फैसला सुमित ले चुके है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर अलख जगाते रहते है तथा स्वयं पौधारोपण कर जन-जन को प्रेरणा देने का कार्य करते है।
सेवा कार्यों को निरंतर रखने हेतु सुमित के नेतृत्व में प्रदेश के अनेक युवाओं ने युवा: एनजीओ का भी गठन किया जिसमें सुमित को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। आज यह एनजीओ प्रदेश में 2000 से अधिक युवाओं को संगठित कर जरूरतमंदो की सहायता, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण व अंगदान जागरूकता जैसे अनेक कार्य कर रही है।मनाली में बाढ़ आने पर नुकसान प्रभावितों की मदद व राहत तथा राहत सामग्री पहुंचाने में सुमित का योगदान उल्लेखनीय है।सुमित युवाओं को सशक्त कर राष्ट्र-समाज निर्माण में लगाकर, नशे से दूर रहकर, नारी सशक्तिकरण व स्वच्छ घर-गांव तथा युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर उस शक्ति को समाज विकास में लगाने तथा अपने जीवन में 100 बार रक्तदान करने का लक्ष्य रखते है। जो इन्हें युवा आइकन के रूप में स्थापित करता है।
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए चयनित होने की घोषणा पर इनके गृह क्षेत्र सहित, कुल्लू व समस्त हिमाचल प्रदेश में गौरवान्वित भाव जागृत हो गया है। सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का सैलाम उमड़ गया है।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद व अभिनेत्री कंणना रनौत, डॉ राजीव भारद्वाज, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी अपने सोशल मीडिया हैण्डल्स से बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कर इस उपलब्धि को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।
सुमित ठाकुर को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से राष्ट्रीय युवा संसद 2025 में नव भारतीय संसद भवन नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।












