जिला कुल्लू में हरियाणा के दो युवक 58 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 22 मई

प्रदेश भर में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुल्लू पुलिस की टीम ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा के दो युवकों को 58  ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कुल्लू के विशेष अन्वेषण दल द्वारा एनएच-03 पर स्थित 16 मील में नाका बंदी के दौरान एक होंडा अमेज़ वाहन को चैकिंग के लिए रोका गया। चैकिंग के दौरान वाहन में सवार दो व्यक्तियों से 58 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदीप कुमार (उम्र 28 वर्ष), पुत्र राम पाल, निवासी गांव व डाकघर लाहा, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) व हैप्पी (उम्र 35 वर्ष), पुत्र राम कुमार, निवासी गांव व डाकघर लखनौरा, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) के तौर पर हुई है।

दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 25 और 29 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त से संबंधित नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *