हिमाचल प्रदेश के विकास पुरुष स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, बजौरा

आधुनिक हिमाचल प्रदेश के निर्माता प्रदेश में छः बार रह चुके मुख्यमंत्री गरीबों के मसीहा, लाखों दिलों की धड़कन व सर्वत्र हिमाचल प्रदेश के विकास पुरुष स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती बंजार विधान सभा क्षेत्र के निवर्तमान अध्यक्ष तेजा सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में राजा वीरभद्र सिंह की चित्र छाया पर श्रद्धासुमन फूल अर्पित किए। जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सेस राम आजाद ने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत राजा वीरभद्र सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह सही मायने में प्रदेश के लाखों लोगों के दिलों के राजा थे।

सेस राम आजाद ने कहा कि वीरभद्र सिंह जैसी शख्सियत अब हिमाचल प्रदेश को सपने में भी नहीं मिल सकती हैं, क्योंकि राजा वीरभद्र सिंह ने अपने छह बार मुख्य मंत्री के कार्यकाल में समूचे प्रदेश का चहुमुखी विकास किया था। प्रदेश में कृषि यूनिवर्सिटी, मेडिकल कालेज, आई,आई,टी , और सड़कों का निर्माण करके गांव- गांव तक सड़कों का जाल बिछा कर प्रदेश की भाग्य रेखा खींचकर प्रदेश को तरक्की की राह पर लाया गया था।

किसान बागवानो की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सब्जी मंडीयों का निर्माण किया। प्रदेश के हर वर्ग के उत्थान के लिए स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह हमेशा तत्पर रहते थे। सही मायने में राजा वीरभद्र सिंह हिमाचल की तकदीर थी। समूचे प्रदेश में आम जनमानस ये नारा लगा कर नहीं थकते थे कि (राजा नहीं फकीर हैं, हिमाचल की तकदीर है)। सच में वीरभद्र सिंह नेकदिल, जिंदादिली तथा परिश्रमी इंसान थे, जिस कारण वे प्रदेश की आम जनता के दिलो के राजा थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन प्रदेश की आम जनता की सेवा में समर्पित किया।

इस अवसर पर निवर्तमान वरिष्ट उपाध्यक्ष डोला सिंह महंत ने कहा कि आज के मौजूदा हालत में राजा वीरभद्र सिंह जैसे कर्मयोगी, महान व विकास पुरुष की जयंती पर नम आंखों से याद करते हुए कहा कि हम सभी कांग्रेस जनों को स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के पदचिह्न पर चलने का भरपूर प्रयास करना होगा, तभी राजा वीरभद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राजा वीरभद्र सिंह ने पूरे प्रदेश को एक समान विकास करवाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। उनका एक ही ध्येय था कि सर्वत्र बिकास करना ही उनकी प्राथमिकता रही।

श्रद्धा सुमन कार्यक्रम के मौके पर हिमबुनकर के पूर्व अध्यक्ष टहल सिंह राणा, पूर्व जिला परिषद् सदस्य बुद्धि सिंह, मोती राम पालसरा, भगवान सिंह बौद्ध, जिला परिषद् सदस्य आशा ठाकुर, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिता देवी, पूर्व ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष गोबिंद ठाकुर, पूर्व प्रधान रामकृष्ण चौहान, शशि पाल महेंद्र, जीवन विष्ट, काकू शर्मा, लोमश शर्मा, राकेश कुमार, घनश्याम सिंह, बरकत अली, गुड्डू राम ठाकुर, वंशी लाल शर्मा, भोपाल ठाकुर, विद्या भूषण शर्मा, राजेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *