साहित्य : कल्याण कला मंच की संगोष्ठी में 06 को सुनहाणी में जुटेगे कलाकार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

चांद पुर, बिलासपुर

कल्याण कला मंच बिलासपुर की नियमित मासिक कला कलम संगोष्ठी रविवार 06 जुलाई को सुनहाणी में होनी तय हुई है। जानकारी देते हुए मंच की सचिव पूजा कुमारी ने बताया कि यहां के ऐतिहासिक और प्राचीन ठौकर द्वारा मन्दिर में होने वाली संगोष्ठी की अध्यक्षता मंच के प्रधान सुरेन्द्र सिंह मिन्हास करेंगे जबकि महा सचिव तृप्ता कौर मुसाफिर मंच संचालन करेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त शिक्षक और साहित्यकार भगत राम शास्त्री होंगे जबकि पंचायत की पूर्व प्रधान और मेला कमेटी अध्यक्षा गायत्री गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी। पुजारी प्रेम लाल शर्मा, एडवो केट प्रणवीर शर्मा और कमेटी कैशियर भगत राम संतोषी सम्माननिय सदस्यों के रूप में विराजमान होंगे।
कार्यक्रम दो सत्रों में 11 से 02 बजे तक होगा। कार्यक्रम आयोजन की सारी व्यवस्था सुषमा खजुरिया और तृप्ता रानी वर्धन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *