भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपनी स्वेच्छा अनुसार बाढ़ प्रभावितों के लिए करें अंशदान – इंद्र सिंह ठाकुर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

गत दिनों हुई भारी बरसात के कारण जिला मंडी के अनेक क्षेत्रों में जान- माल का भारी नुकसान हुआ है जिसके चलते वहां प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आवश्यक सामग्री पूरे प्रदेशभर से भारतीय जनता पार्टी के जिला मंडलों के माध्यम से भेजी जा रही है।

पद्धर भाजपा मंडल के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश, जिला व पद्धर मंडल और बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों, चुने हुए पंचायत प्रतिनिधियों, बीडीसी सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों से विनम्र आग्रह किया है कि आप सभी कार्यकर्ता अपनी स्वेच्छा अनुसार, मण्डल अध्यक्ष के गूगलपे मोबाईल नंबर 8219185858 पर अपना अंशदान देकर नेक कार्य के भागीदार बने।

उन्होंने कहा कि जो धनराशि मंडल में इकठ्ठा होगी उससे सामान की कीट बनाकर मंडल के माध्यम से उन जरूरतमंद लोगों तक समयानुसार पहुँचाया जा सके। उन्होंने सभी दानी सज्जनों को अवगत करवाना चाह कि कार्यकर्ता अपना अंश दान इस गूगल पे नम्बर पर भेजने के उपरांत स्क्रीन शॉट लेकर व्हाट्स एप पर या मंडल ग्रुप में नाम ओर पद की जानकारी के साथ भेजें ताकि सभी की सूची तैयार करने में आसानी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *