बरोट में बेराजगेट के समीप सड़क मार्ग की मुरम्मत हेतु 9 अगस्त सुबह 9 बजे से 10 अगस्त तक वाहनों की आवाजाही के लिए रहेगा बंद 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के शानन विद्युत परियोजना के तहत आने वाले बरोट क्षेत्र में उहल नदी में बने बेराजगेट के समीप सड़क मार्ग में लगभग दस पन्द्रह फुट लंबा गहरा गड्डा बना हुआ है। जिसके चलते वहां से गुजरने वाले सभी वाहन चालकों जहां तक की राहगिरों को खासकर बरसात के मौसम में आवाजाही करने में भारी मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा हैं मगर पंजाब राज्य बिजली बोर्ड ने इस गहरे गड्डे को भरने की आजतक जहमत नहीं उठाई।

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए बरोट पंचायत के प्रधान डाक्टर रमेश ने कड़ा संज्ञान लेते हुए इस गहरे गड्डे को भरने का निर्णय लिया है। डाक्टर रमेश ठाकुर ने बताया कि पंचायत स्तर पर इस गड्डे को भरने का कार्य 9 अगस्त सुबह 9 बजे से लेकर 10 अगस्त सुबह 9 बजे तक सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। अगर मौसम खराब रहा तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

उन्होंने सभी वाहन चालकों से आग्रह किया है कि अपने तथा अपनी – अपनी गाड़ियों के आने – जाने के लिई इससे पहले ही उचित प्रबंध कर लें ताकि आपको किसी भी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अति आवश्यक होने पर ही गाड़ियों उपयोग करें और अपनी – अपनी गाड़ियों को लक्कड़ बाज़ार के नजदीक उचित स्थान पर खड़ी करें। अगर किसी अन्य स्थिति में किसी जरूरी कार्य के लिए आना जाना हो तो वैकल्पिक मार्ग वाया ठंडी गुलाई से जीरो प्वाइंट होकर जा सकते हैं। डाक्टर रमेश ठाकुर ने इस कार्य के लिए सभी के सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *