सुरभि न्यूज़
लडभड़ोल, जोगिंदर नगर
उपमंडल जोगिंदर नगर के लडभड़ोल की प्रियंका डाक्टर के पद पर पहली नियुक्ति हुई है जो सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर में अपनी सेवाएं देगी। उपमंडल जोगिंदर नगर के लडभड़ोल गांव रोपडी बजरोड़ डाकघर घमीरू तहसील लडभड़ोल जिला मण्डी की रहने वाली है।
प्रियंका के दादा सुबेदार अच्छर सिंह पिता सुबेदार रमेश कुमार सेना से सेवनिवृत है जबकि माता गृहणी है। प्रियंका की नियुक्ति पर पूरे इलाके में खुशियों का माहौल बना हुआ है तथा परिवार के सभी सदस्यों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं के सन्देश मिलने का ताँता लगा हुआ है।
कठिन परिश्रम और लगन से सफलता हासिल करने के बाद अब वे अपने सेवाभाव से समाज को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करेंगी। यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।
सुरभि न्यूज़ परिवार की तरफ से उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल कामना करते हैं।