सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, कुल्लू
कुल्लू राजकीय महाविद्यालय में पंजाब केसरी के द्वारा अमर शहीद लाला जगत नारायण की 44 वी पुण्यतिथि पर रक्तदान आयोजन किया गया।
एक रक्तदान शिविर में क्रिस्चियन नर्सिंग कॉलेज के नर्सिंग टूटर थूली शर्मा और B.Sc(N) तृतीय वर्ष की 10 छात्राओं ने भी रक्तदान में अपना योगदान प्रदान किया। जिसमे एसोसिएट डायरेक्टर ज्योति मार्य मसीह और समुल मसीह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों तथा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सक डॉ.अक्षिता और नर्स नताशा गौतम ने बताया कि रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है तथा यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। शिविर में मनाली से आये प्रेम ठाकुर ने अपने जीवन का 91 वा रक्त दान किया,जो सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शिविर में कुल 30 लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर आयोजक संस्था ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।अक्षिता और उनके पिता राम सिंह ने रक्तदान करने वालों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।














