अखिल भारतीय साहित्य परिषद हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय बैठक संपन्न

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

रवींद्र कुमार शर्मा : घुमारवीं

अखिल भारतीय साहित्य परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेशाध्यक्ष डॉ० रीता सिंह की अध्यक्षता में पेलियो म्यूजियम घुमारवीं में आयोजित की गई, जिसमें अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मनोज कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में तथा सम्पर्क अधिकारी महीधर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। बैठक का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित करके सरस्वती वन्दना के साथ की गई।

बैठक में डॉक्टर अनेक राम संख्यान ने परिषद गीत प्रस्तुत किया जिसमें मुख्य रूप से हिमाचल प्रवास में साहित्य का योगदान विषय पर चर्चा हुई तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में हिमाचल में साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को रचनात्मक लेखन की ओर प्रेरित करने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मनोज कुमार ने परिषद के उद्देश्यों, लक्ष्यों व कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि साहित्य को समाज का दर्पण होता है। अतः यह समाज को जागरूक और संस्कारित बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाता है।

सम्पर्क अधिकारी महीधर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अन्त में प्रदेशाध्यक्षा डॉक्टर रीता सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया। मंच संचालन हेम राज ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर अनेक राम सांख्यान, प्रदेश महासचिव डॉ० इन्दु बाला पराशर, उत्तम चंद शर्मा, शिव कुमार गर्ग, के०डी० हिमाचली, शक्ति चड्डा, विवेक दत्ता, राजेंद्र सिंह, डॉ०रविन्दर ठाकुर, रविन्द्र कुमार शर्मा, केशव शर्मा, डॉक्टर राजेंद्र डोगरा तथा सुषमा खजुरिया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *