भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा लड़-भड़ोल मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद ने किया अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

लड़-भड़ोल / जोगिंदर नगर

भारतीय जनता अनुसूचित जाति मोर्चा लड़-भड़ोल मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद ने विधानसभा क्षेत्र जोगिन्द्रनगर विधायक प्रकाश राणा, भाजपा लड़-भड़ोल मंडल अध्यक्ष लविन्द्र सिंह (लक्की), भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंडी अध्यक्ष खेम चंद संध्याना से विचार विमर्श करने के उपरांत मंडल पदाधिकारियों एवं मंडल कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा लड़-भड़ोल मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद ने मंडल पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए अच्छर सिंह (बजरोड), खेम सिंह (भरडॉन), चमारू राम (लोहार जोल) व धर्म सिंह (खालनू) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है जबकि दलीप सिंह (चेल-चतरा) व सोहन सिंह (लाम्बर लांगना) को महामंत्री बनाया गया है।

सूति प्रकाश (त्रेम्बल) को कोषाध्यक्ष का पदभार संभाला है जबकि रमेश चंद (जोल), नरेश कुमार (ऊटपुर), काली दास (पंतेहड़) व मंगल दास (कराल) को सचिव बनाया गया है। वहीं किशोरी लाल (लोहार) को कार्यालय सचिव, प्रसीन्दा राम (ऊटपुर) को प्रवक्ता, राज सिंह (तुलाह) को मीडिया प्रभारी, राकेश कुमार (भ्रां) को सोशल मीडिया सयोंजक तथा रवि कुमार (लड-भड़ोल) को आई० टी० सयोंजक नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने मंडल सदस्यों की नियुक्ति करते हुए मंडल कार्यकारिणी में वीर सिंह व अनिल कुमार (माकन), राकेश चंद (पीहड), संजीव कुमार (करसाल), सुदेश कुमार (ऊटपुर), सुरेश चंद (भ्रां), सुरेन्द्र कुमार (तुलाह), रतन लाल (जोल), रमेश कुमार (बेडी लांगना), संजय कुमार (ऊटपुर), अमित कुमार (बलोटू), रमेश चंद (सिमस), मीरा देवी (ऊटपुर), पूजा भाटिया (मतेहड), कर्म चंद, लेख राज संध्याना, धनी राम व दिनेश कुमार (सांढा), ओम प्रकाश व संजय कुमार (ऊटपुर) को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया ।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद ने सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को उनके नव दायित्व की बधाई देते हुए कहा की यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। जोगिन्द्रनगर विधायक प्रकाश राणा व भाजपा लड-भड़ोल मंडल अध्यक्ष लविन्द्र सिंह (लक्की) जी ने सभी नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं को उनके नव दायित्व की बधाई दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *