सुरभि न्यूज़, कुल्लू : एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-II द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर दिनांक 31 अक्टूबर, 2025 को नगवाई कार्यालय परिसर में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ का आयोजन किया गया। परियोजना के महाप्रबंधक (सिविल) राजीव अनुज शर्मा ने नगवाई कार्यालय परिसर में कार्मिकों ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ.ज्योतिर्मय जैन, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएँ), अरविंद कौशिक, उप महाप्रबंधक (मा.सं.), अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे। इस मौके पर एक विशेष कार्यक्रम ‘रन फॉर यूनिटी’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें परियोजना के कार्मिकों ने भाग लिया।
2025-11-01











