द्रंग विधान सभा क्षेत्र के तहत पद्धर भाजपा ने अहम परिचय बैठक का किया आयोजन 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

द्रंग विधान सभा क्षेत्र के तहत पद्धर भाजपा की एक अहम बैठक मंड़ल अध्यक्ष इन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में चैली पंचायत के  सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। इस बैठक में पद्धर मंड़ल के सभी बूथों के अध्यक्ष मंड़ल के सभी पदाधिकारियों तथा विभिन्न मोर्चों के सभी पदाधिकारियों ने भारी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस बैठक में मंड़ल के प्रभारी बलदेव भंडारी तथा जिला मंडी से भाजपा के अध्यक्ष  निहाल चंद शर्मा  विशेष रुप से उपस्थित रहे।

चैली पंचायत परिसर में पहुँचने पर मंडल प्रभारी बलदेव भंडारी तथा जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। साथ ही मंच पर विराजमान होने के उपरान्त पद्धर मंडल के अध्यक्ष इन्द्र सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि बलदेव भंडारी को  टोपी व शाल पहनाकर सम्मानित किया।

इस परिचय बैठक में निहाल चंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को पार्टी ने जो  दायित्व दिया है उस दायित्व को निष्ठा से निभाकर पार्टी को मजबूत करना है। प्रभारी बलदेव भंडारी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे मात्र प्रभारी नहीं बल्कि आपका सहयोगी बनकर काम करूंगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए आप लोगों के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि जो दायित्व पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सौंपा है उस कार्य को ईमानदारी के साथ निभाएं।

इस मौके पर उनके साथ जिला भाजपा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह, द्रंग मंडल के अध्यक्ष राजू राम, पद्धर मंड़ल के महामंत्री सुरेश कटारिया, ओबीसी मोर्चा के  प्रदेश उपाध्यक्ष कपूर चंद, युवा मोर्चा के महामंत्री चन्दन पंडित, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दलीप सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद, पद्धर मडल के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर तथा खेख राम, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री जयसिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के पद्धर मडल के अध्यक्ष देशराज, किसान मोर्चा के अध्यक्ष अच्छर सिंह सहित सभी मोर्चो के पदाधिकारी, बूथों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *