सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
लोगों की स्वास्थय सुविधा को बेहतर करने के लिए विवेका नन्द अस्पताल पालमपुर द्वारा 9 नवम्बर को दमन क्लिनिक बिलिंग कोम्पलेक्स के समीप अमर टेक्स जोगिन्द्र नगर में निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विवेका नन्द अस्पताल पालमपुर के प्रबंध निदेशक अजय आदित्य ने बताया कि यह स्वास्थय सम्बन्धी निशुल्क शिविर 9 नवम्बर को रविवार के दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 तक आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर में कार्डियोलौजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलौजी, न्यूरो लोजी, मेडिसिन, हड्डी रो, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, कान रोग तथा गले से सम्बन्धित रोगों तथा इसीजी 2डी- इको, ब्लड शुगर तथा ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच की जाएगी और उन्हें दवाइयां भी मुफ्त दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस शिविर में उनके साथ उनके साथ युरोलौजी के विशेषज्ञ डाक्टर रुपांशी पठानिया, डाक्टर राजिन्द्र, डाक्टर कुलदीप साहिल तथा आर्थो के विशेषज्ञ डाक्टर मानव गुप्ता की विशेष भूमिका रहेगी।
उन्होंने जोगिन्द्र नगर क्षेत्र सहित दूरदराज़ खेत्रों के जरूरत मंद लोगों से अपील की है कि इस निशुल्क स्वास्थय संम्बन्धी शिविर में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर भरपूर लाभ उठाएं । उन्होंने कहा कि इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए विवेकानन्द अस्पताल पालमपुर पालमपुर के डाक्टर के मोवाइल नबर – 8019400003 तथा 8894191718 से भी सम्पर्क कर सकते हैं।












