हिमाचल ब्लड टाइगर संस्था ने सामुदायिक स्वास्थय केंद्र बरोट में लगाया रक्तदान शिविर 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

हिमाचल ब्लड टाइगर बैजनाथ महाकाल समाजसेवी संस्था द्वारा छोटा भंगाल व् चौहार घाटी के केंद्र स्थल सामुदायिक स्वास्थय केंद्र बरोट में एक साथ सामाजिक व सराहनीय कार्य किए गए।

संस्था के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान सामुदायिक स्वास्थय केंद्र बरोट में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया वहीँ स्थानीय लोगों व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट के बच्चों के सहयोग से प्लास्टिक फ्री एवं पौधारोपण भी किया गया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर में कुल 59 रक्तदानियों ने भाग लिया था जिनमें से 15 असफल पाए गए। इस दौरान की 45 यूनिट रक्त एकत्रित की गई । वहीँ बरोट क्षेत्र में संस्था के तत्वाधान स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधे व फूल रोपे जिसमें पारिजात, रुद्राक्ष, इमली तथा आंवला आदि के पौधे रोपे गए।

राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान सभी समस्त रक्तदानी सज्जनों को आई कार्ड, स्कूली बच्चों को संस्था का लोकेट, सामुदायिक स्वास्थय केंद्र बरोट के समूचे स्टाफ, आशा वर्करों तथा पत्रकारों को लोकेट तथा मोमेटों देकर सम्मानित किया गया वहीँ संस्था समस्त लोगों को दोपहर का भोजन भी खिलाया गया।

राजकुमार शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी प्रदेश में हर वर्ष इसी तरह रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, राजीव राणा सहित संस्था की और से आए डाक्टरों की टीम योगेश शर्मा, सीमा शर्मा, वनिता ठाकुर, अश्वनी तथा सामुदायिक स्वास्थय केंद्र बरोट के प्रभारी डाक्टर रोहित ठाकुर सहित समूचा स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *