एनएचपीसी पार्बती-।।। पावर स्टेशन में स्थापना दिवस समारोह का किया आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

बिहाली, लारजी

भारत की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के पार्बती ।।। पावर स्टेशन, बिहाली में 07 नवंबर, 2025 को 51 वाँ एनएचपीसी स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पावर स्टेशन प्रमुख सुधीर कुमार द्वारा एनएचपीसी ध्वज फहराया गया और सभी कार्मिकों द्वारा एनएचपीसी गीत गाया गया। इसके साथ ही, इस वर्ष राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वंदे मातरम की भावना और भारत के इतिहास में इसकी अद्वितीय भूमिका के जश्न को 07 नवंबर, 2025 से 07 नवंबर 2026 तक स्मरणीय गतिविधियों के माध्यम से मनाने के भारत सरकार के निदेश के अनुपालन की शुरूआत 07 नवंबर 2025 से करते हुए पावर स्टेशन में वंदे मातरम के बैनर का प्रदर्शन किया गया और सबके द्वारा मिलकर वंदेमातरम् गीत गाया गया।

इसके पश्चात् पावर स्टेशन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक प्रीतिभोज का आयोजन किया गया और कार्मिकों व उनके परिजनों के मनोरंजन हेतु रस्साकस्सी, म्यूजिकल चेयर इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने आनंद और उत्साह से भाग लिया।

पावर स्टेशन प्रमुख सुधीर कुमार ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एनएचपीसी की 50 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और पार्बती- ।।। पावर स्टेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए एनएचपीसी के भावी लक्ष्यों का भी उल्लेख किया। समारोह के दौरान सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पावर स्टेशन प्रमुख सुधीर कुमार द्वारा पुरस्कृत किया।

प्रवीण कुमार, महाप्रबंधक (सिविल) व रंजीत कुमार, महाप्रबंधक (याँ.), अध्यक्षा महिला कल्याण समिति पार्बती ।।। पुष्पा नेगी, सहायक कमाण्डेंट के. औ. सु.बल सहित पावर स्टेशन के अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी व के. औ.सु.बल व हिमपेस्को के जवान सपरिवार इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *