सुरभि न्यूज़
बिहाली, लारजी
एनएचपीसी के पार्बती-III पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह -2025 का 07 नवम्बर को समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह के विषय “सतर्कताः हमारी साझा जिम्मेदारी” के आधार पर कार्मिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
साथ ही जागरूकता फैलाने हेतु प्राथमिक विद्यालय-बिहाली, माध्यमिक विद्यालय-लार्जी, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-सैंज तथा राजकीय डिग्री कॉलेज सैंज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पावर स्टेशन प्रमुख सुधीर नेगी द्वारा सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में प्रवीण कुमार, महाप्रबंधक (सिविल), रंजीत कुमार, महाप्रबंधक (यांत्रिक), एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।









