सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
चौहार घाटी के तहत थल्टूखोड़ क्षेत्र के पंजौंड में निर्माणाधीन माता फूंगणी भगवती के अति भव्य स्वरूप में बन रहे विशाल मंदिर का कार्य माता की कृपा तथा स्थानीय व् दूरदराज़ क्षेत्रों के दानी सज्ज्नओं के सहयोग से निरंतर प्रगति की ओर है ।
मंदिर कमेटी के सदस्य व धमच्याण पंचायत के प्रधान जोगिन्द्र पाल ने माता मंदिर कमेटी पजोंड और समस्त ग्रामवासी व समस्त दानी सज्जनों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद किया है।
उन्होंने कहा कि माता कमेटी मंदिर परिसर में भव्य प्रवेश द्वार तथा एक अन्य मंदिर आते – जाते राहगीरों के लिए सड़क मार्ग के समीप बनाने की दिशा में प्रयासरत है। जिसके लिए आवश्यक निर्माण सामग्री और अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था में समीति उचित कदम उठाएगी।
इन निर्माण कार्यों के लिए बड़ी माता फुंगणी ने स्वीकृति प्रदान की है। मंदिर परिसर को पूर्ण रूप से विकसित करने की योजना भी बनी है। समस्त निर्माण कार्य एक बार में ही सम्पन्न किए जाने है, ताकि भविष्य में भगवती के पवित्र स्थली में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहे।
उन्हें पूर्ण विश्वास है कि माता की कृपा से सभी कार्य निश्चित तौर पर निश्चित समय पर पूर्ण होंगे। उन्होंने सभी दानी तथा श्रम दानी सज्जनों से आग्रह किया है कि वे सदा सहयोग बनाए रखें।











