कुल्लू नगर परिषद  की पूर्व अध्यक्षा और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विमला मंहत का निधन 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 10 नवम्बर

जिला कुल्लू मुख्यालय के नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विमला मंहत का रविवार को देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विमला मंहत ने अपने कार्यकाल के दौरान नगर परिषद में अनेक विकास कार्य करवाए और जनता के बीच एक कर्मठ, सरल और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जानी जाती थी।

यही नहीं जिला कुल्लू में महिलाओं को पार्टी में जोड़ने और एकजुटता से हमेशा जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाई है। हमेशा बेबाक बोलने वाली विमला मंहत का समाजसेवा में भी बड़ा योगदान रहा है।

हमेशा गरीब बेटियों की शादी करवाने और उनकी मदद को हमेशा आगे रहने वाली शख्सियत पिछले कुछ लंबे समय से बीमार चल रही थी। आज उनके जाने से कुल्लू शहरवासियों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस पार्टी में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।

उन्होंने संगठन को मजबूत करने और महिला वर्ग को राजनीति में आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुल्लू कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

कुल्लू नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी पार्षदों, कुल्लू कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं और कई सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विमला मंहत का जाना पार्टी और समाज, दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज सोमवार को किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकग्रस्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *