सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 12 नवम्बर
हिमाचल प्रदेश की अखिल भारतीय साहित्य परिषद अध्यक्षा एवं वरिष्ठ साहित्यकार डा. रीता सिंह (कुल्लू) को एक बार फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य नियुक्त किया है। उनके राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने पर देश भर से बधाई सन्देश आ रहे है।
डा. रीता सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहाकि आप सभी सम्मानित विद्वतजनों का हृदय से आभार प्रकट करती हूं यह तो आप सभी को विदित है की अखिल भारतीय साहित्य परिषद विशेष कर हिमाचल प्रदेश में, आप सभी के सहयोग, आप सभी की रचना धर्मिता और संरचनात्मक भाव, संगठनात्मक भाव के साथ-साथ धर्म और अर्थ के साथ कार्य हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश परिषद राष्ट्रीय स्तर पर अपना एक विशिष्ट स्थान बना चुकी है। इसमें आप सभी जिला इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्यों का योगदान है जो समय-समय पर परिषद की गरिमा अनुशासन और उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए चिन्हित कार्यक्रमों, आयोजनों और गोष्ठियों का संपादन करती है।
कहा कि हमारी विदुषी बहनों ने हमेशा अपने व्यक्तिगत समय से समय निकालकर परिषद के उत्थान में अपना समय दिया है यह हम सभी के लिए बहुत गर्व का विषय है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य का दायित्व, मैं मात्र एक माध्यम हो उसके पीछे आप सभी की संरचनात्मक, भावात्मक सहयोग और शक्ति की ऊर्जा दिखती है।
उन्होंने कहाकि मुझे पूर्ण विश्वास है जिस तरह अभी तक हम सभी सदस्य पदाधिकारी गण कार्य करते रहे हैं साहित्य के क्षेत्र में, साहित्य संरक्षण के क्षेत्र में, साहित्य की सभी विधाओं के विशेष कर संघ शताब्दी वर्ष में लिए गए उद्देश्य कुटुंब परिवार एवं आत्मबोध से विश्व दिशा तक इस पर अवश्य ही भविष्य में हिमाचल प्रदेश प्रदेश में चर्चित और चिन्हित कार्यक्रम होंगे।
उन्होंने आभार प्रकट करते हुए कहाकि आप सभी का पुनः अंतरात्मा से आभार प्रकट करती हूं क्योंकि किसी एक के नहीं, आप सभी विशिष्ट हैं, अपनी कार्यशैली है, अपनी भूमिका है, अपनी साहित्यिक क्षमता है, कुशल प्रशासन है और भी बहुत कुछ, जो परिषद को राष्ट्र स्तर पर ले जाने की क्षमता रखता है। पहचान बनाने की क्षमता रखता है। इसलिए आप सभी का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में हम साथ चलेंगे। इस विश्वास के साथ सभी के मंगलमय जीवन की कामना करती हूं।मुझे गर्व है कि मैं आप सबके बीच का एक हिस्सा हूं और भविष्य में भी बनी रहना चाहती हूं।











