सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 12 नवम्बर
- कहा महिलाओं के साथ छल करके प्रदेश की सत्ता में आई है कांग्रेस, प्रदेश की महिलाएं कर रही गारंटियों के पूरा होने का इंतजार।
- कहा हिमाचल प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा निभाएगा आगामी चुनावों में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका।
मंडी संसदीय क्षेत्र मंडी के दौरे पर पहुंची प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने जिला कुल्लू के नवगठित महिला मोर्चा संगठन की परिचय बैठक में शिरकत की और नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा की पिछले दस वर्षों से भारतीय राजनीति में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही हैं और जिसका मूल कारण केंद्र की मोदी सरकार का महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर महिलाओं के भरोसे के कारण ही केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा सत्तासीन हुई है। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार की लगभग हर योजना महिलाओं को केंद्र में रख कर बनाई जा रही हैं और हर क्षेत्र में महिलाएं निर्णायक भूमिका में हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन में नई नियुक्तियां हुई है और जिला स्तर पर महिला मोर्चा ने मजबूत संगठन का निर्माण किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंद्रह सौ हर महीने का झूठा वादा करके कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की इक्कीस लाख महिलाओं के साथ छल किया है जिसका खामियाजा सरकार को आगामी पंचायती राज चुनावों और शहरी निकाय चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
आगामी चुनावों में महिला मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना को हर महिला तक पहुंचाने के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को भी आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
इस मौके पर पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमारी, विधायक सुरेंद्र सौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद, वरिष्ठ नेत्री धनेश्वरी ठाकुर,प्रदेश उपाध्यक्ष मीना ठाकुर, प्रदेश सचिव मनीषा सूद, जिला अध्यक्ष बिंदिया सूद सहित महिला मोर्चा की सभी मंडल अध्यक्ष, प्रदेश जिला मंडल पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं।












