भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की परिचय बैठक कुल्लू में सम्पन्न, प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने की शिरकत

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 14 नवंबर

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय बैठक कुल्लू के देव सदन में आयोजित की गई और प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा संजीव देष्टा ने इसमें शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय किसान मोर्चा निर्णायक भूमिका में है और अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति आगामी चुनावों में दर्ज करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार की छवि किसान विरोधी सरकार की है और लगातार किसानों और बागवानों का शोषण प्रदेश में हो रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले झूठे वादे कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की किसानों से किए थे परन्तु अभी तक ना सौ रुपए किलो दूध खरीदा गया और ना ही दो रुपए किलो गोबर खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार केवल झूठ का पुलिंदा बन कर रह गई है और प्रदेश को लगातार दुर्दशा की ओर लेकर जा रही है।

उन्होंने कहा की प्रदेश किसान मोर्चा आने वाले समय में धरातल पर कार्य करने की रूपरेखा बना चुका है ।बूथ स्तर पर दस किसान प्रहरी बनाने के साथ ही मोर्चा केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को घर घर पहुंचाने के लिए तैयार है और प्रदेश में कृषि क्षेत्र को बर्बाद करने पर तुली कांग्रेस सरकार के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक सुरेंद्र सौरी, विधायक लोकेंद्र कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद, प्रदेश महामंत्री ज्योति कपूर, किसान मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दनवीर ठाकुर सहित जिला के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *