Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 14 नवंबर
हिमाचल प्रदेश में चल रहे फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण II) जायका- ओo डीo एo के तहत खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू, के अंतर्गत आने वाले 20 लाभार्थियों को आजीविका गतिविधियों के लिये साढ़े चार माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत बरान व काईस में किया गया ।
इस प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत बरान से 5 महिलाओं को बेसिक कंप्यूटर, 5 पुरुषों को इलेक्ट्रिशन, ग्राम पंचायत काईस से 2 महिलाओं व 1 पुरुष को इलेक्ट्रिशन, ग्राम पंचायत गाहर से 2 पुरुषों को इलेक्ट्रिशन, ग्राम पंचायत काईस से 2, ग्राम पंचायत गाहर से 1 तथा ग्राम पंचायत करारसू से 2 पुरुषों का प्लंबर के प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया है।
खण्ड परियोजना प्रबंधक कुल्लू डॉo जयंत रतना ने ग्राम पंचायत बरान प्रधान धनी देवी, कृषक विकास संघ बरान प्रधान पुने राम, सचिव अमित शर्मा, कृषक विकास संघ मोहिला सेरी सचिव राजन शर्मा का धन्यवाद करते हुए प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण कार्य के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी व उन्हे संबोधित करते हुए कहा कि जायका परियोजना की यह पहल लाभार्थियों कि आर्थिक स्तिथि को सुदृढ़ करने कि दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
डॉo जयंत रतना ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों कि महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता कि दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे वह अपने परिवार कि आर्थिक स्तिथि सुधारने के साथ-साथ समाज में अपनी एक अलग पहचान भी बना सकेंगी। उन्होंने ये भी बताया कि जायका परियोजना का उदेश्य ग्रामीण किसानों को रोजगार के नए अवसर प्रदान कर उन्हे आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में पूरी भागीदारी सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागीयों को विभाग द्वारा प्रत्येक माह प्रशिक्षण मानदेय भी दिया जाएगा।
ग्राम पंचायत बरान प्रधान धनी देवी ने प्रशिक्षुओं को उनके प्रशिक्षण के बारे में अवगत करवाया व उन्हे बताया कि किस तरह से वह ये कार्य सीख कर अपनी आजीविका में सुधार ला सकते है तथा सुचारु रूप से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वे किस तरह से आत्मनिर्भर बन सकेंगे। साथ ही में उन्होंने खण्ड परियोजना प्रबंधक कुल्लू डॉo जयंत रतना का भी आभार प्रकट किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्धघाटन के दौरान सभी 20 प्रशिक्षु, मास्टर ट्रेनर तथा खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू से कृषि अधिकारी संजय कुमार, कृषि प्रसार अधिकारी जया प्रधा व कनिष्ठ अभियंता मनमोहन सिंह मौजूद रहे ।
खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर, 2025 से लग-घाटी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शालंग व ग्राम पंचायत डोगरी से 9 युवाओं को भी साढ़े चार माह का इलेक्ट्रिशन व प्लंबर का प्रशिक्षण दिया जाएगा ।












