सहकारी बैंक शाखा बरोट द्वारा एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का किया आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

राज्य सहकारी बैंक शाखा बरोट द्वारा शनिवार को बरोट में सहकारी समीति के दफ्तर के प्रांगण में बरोट शाखा द्वारा एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बरोट सहकारी समीति के सचिव राजिन्द्र कुमार सहित समीति सभी सदस्यों तथा स्थानीय किसानों व बागवानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

शिविर में बैंक अधिकारी संजय कुमार ने सभी उपस्थित लोगों को बैंक सम्बन्धी विभिन्न जानकारी दी। बैंक में सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना किसान क्रेडिट कार्ड, रुपये किसान क्रेडिट कार्ड मोबाइल बैंकिंग, इंशोरेन्स स्कीम, पेंशन स्कीम तथा बैंक द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *