सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 16 नवम्बर
सूत्रधार कला संगम कुल्लू के कार्यालय में “कुल्लू मण्डी ब्लास्ट” गीत का विमोचन आज 16 नवम्बर रविवार को 2025संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन व संगीत प्राचार्य पं० विद्या सागर के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह गीत संस्था के कलाकार संजय पुजारी द्वारा गाया गया तथा गाने में संगीत रॉक ओन सनी द्वारा दिया गया है।
यह गीत म्यूजिक लवर्ज़ नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया। इस गाने में संजय पुजारी, सनी, अवंतिका, दीप, ट्विंकल व डिंपल ठाकुर कलाकारों ने अभिनय किया है। गौरतलब है कि ये सभी कलाकार सूत्रधार संगीत अकादमी के माध्यम से प० विद्या सागर की रहनुमाई में गीत-संगीत व नृत्य की बारिकियां सिख रहे हैं।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि संस्था द्वारा निरंतर 5 दशकों से युवा शक्ति को कला संस्कृति के माध्यम से जोड़ कर उन्हें सृजनात्मक कार्यों में संलिप्त किया गया है ताकि वे कला-निपुण होने के साथ-साथ समाज में व्याप्त दुर्व्यसनों से भी बचे रहें।
इस मौके पर संस्था के संरक्षक मण्डल सदस्य राजेन्द्र सूद व अध्यक्ष दिनेश सेन सहित उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोगिन्दर सिंह, भण्डार प्रभारी तिलक राज चौधरी, सचिव यशोदा शर्मा, लोकनृत्य प्रभारी सीमा शर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य पं० विद्या सागर, आमंत्रित सदस्य सनी व संजय तथा प्रबन्धक उत्तम चन्द उपस्थित रहे।










