जिला विकलांगता पुर्नवास केंद्र कुल्लू में गठिया जांच हेतू कैम्प का किया आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़, कुल्लू : उपायुक्त कुल्लू एवं अध्यक्ष रैडक्रॉस सोसायटी कुल्लू के निर्देशानुसार जिला विकलांगता पुर्नवास केंद्र कुल्लू में गठिया की जांच हेतू कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें AIMS के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा 89 मरीजों की जांच की गई तथा दवाईयाँ प्रदान की गई ।

इस कैंप के आयोजन के लिए 108 लोगों का पंजीकरण किया गया था। रेड क्रास सोसायटी कल्लू के समन्यक चन्द्र केश ने बताया कि इस कैम्प में डॉ अंकिता, डा एपी निर्मल, डॉ राम निवास रविया ने मरीजों को चैक किया तथा आगामी जांच के लिए AIMS आने के लिए भी कहा।
भविष्य में यह केंप जिला के अन्य स्थानों में भी आयोजित किए जायेंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *