जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में दो मकान जलराख, 15 लाख का हुआ नुकसान कर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 17 नवम्बर

जिला कुल्लू के धार्मिक नगरी मणिकर्ण में शनिवार देर रात को आग की घटना से दो मकान जलकर राख़ हो गए जिसमें लाखों का नुकसान हो गया है।उल्लेखनीय है कि जिला कुल्लू में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दस दिन के भीतर आग लगने की यह तीसरी घटना है। पिछले दिनों बंजार का झनियार गांव में 16 मकान जलकर राख हो गए थे। इसके बाद तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत नोहांडा के थाच में एक घर जला था। अब मणिकर्ण में दो मकान जलकर राख हो गए हैं।

जिला कुल्लू के धार्मिक नगरी मणिकर्ण में आग की घटना से लाखों का नुकसान हो गया है। आधी रात को हुई इस घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से दो मकान जलकर राख हो गए हैं। आग से 15 लाख रुपये से अधिक सम्पति का नुकसान का आकलन किया गया है। दमकल विभाग की जानकारी के अनुसार 70 लाख रुपये की संपत्ति जलने से बचा ली है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे के बाद मणिकर्ण में एक मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दूसरे मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठने के बाद मणिकर्ण बस स्टैंड की तरफ अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। तथा आग लगने की सूचना दमकल विभाग को भी दी।

दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लाखों की संपत्ति बचाई। दमकल विभाग ने परस राम का छह कमरों का मकान और चरनजीत के पांच कमरों का मकान और थलु राम का 10 कमरों का मकान जलने से बचाया। आग की इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग की घटना के बाद दो परिवारों के लोग गहरे सदमे में हैं।

दमकल विभाग के फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि आग की घटना में 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सर्दियों के दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में लोग एहतियात बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *