छोटा भंगाल के राजकीय महाविद्यालय मुल्थान द्वारा एक दिवसीय एंटी – टबैको जागरूकता अभियान आयोजित                    

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटा भंगाल के राजकीय महाविद्यालय मुल्थान द्वारा स्वास्थय विभाग के सहयोग से एक दिवसीय एंटी – टबैको जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में स्थानीय आशा कार्यकर्ताओं, महाविद्यालय के स्टाफ तथा अन्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने क्षेत्र के दुकानदारों, फूड – विक्रेताओं तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें जानकारी दी कि महाविद्यालय परिसर से 100  मीटर की परिधि में तथा आसपास के क्षेत्र में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है।

अभियान के दौरान लोगों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों तथा शैक्षणिक संस्थानों के निकट इसकी बिक्री पर कानूनी रोक के बारे में जागरूक किया गया। दुकानदारों से अनुरोध किया गया कि वे नियमों का पालन सुनिश्चित करें और क्षेत्र को तम्बाकू – मुक्त बनाने में सहयोग दें।

अभियान में उनके साथ पुलिस चौकी मुल्थान के प्रभारी राजेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने टीम के प्रयासों की सराहना की और सामुदाय को ऐसे अभियानों में सहयोग करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय ने इस पहल की प्रशंसा की तथा विशेषरूप से डाक्टर अनमोल, सहायक प्रोफेसर (अंग्रेज़ी) के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *