मनाली में भारतीय में भू प्रशासन में आधुनिक तकनीकों को अपनाने विषय पर 20 और 21 नवम्बर को किया जायेगा आयोजन

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 17 नवम्बर
भारत में भू प्रशासन में आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर मनाली में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा रहा है। राष्ट्रीय कार्यशाला के सफलता पूर्ण आयोजन को लेकर निदेशक, हिमाचल प्रदेश भू-अभिलेख, अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने ज़िला के अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल स्पेन रिसोर्ट का दौरा किया और तैयारियों का जायेजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये।
भू- प्रशासन में पारदर्शिता, दक्षता और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्व विभाग, हिमाचल प्रदेश के भू-अभिलेख निदेशालय द्वारा “भारतीय में भू प्रशासन में आधुनिक तकनीकों को अपनाने” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 20 और 21 नवम्बर किया जा रहा है।
यह कार्यशाला ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के सहयोग से आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच नवाचारों, सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए एक उच्च स्तरीय मंच प्रदान जाना है, जिससे भारत में भू प्रशासन के आधुनिकीकरण के लिए एक संयुक्त रोडमैप तैयार किया जा सके।
कार्यशाला में विभिन्न राज्यों के प्रधान सचिवों, सचिवों, निदेशकों, सेटलमेंट आयुक्तों तथा भू-प्रशासन से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा नवीनतम तकनीकों पर विचार-विमर्श होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक हिमाचल प्रदेश भू अभिलेख डॉ राखी सिंह, एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर, एसडीएम मनाली रमन शर्मा, ज़िला राजस्व अधिकारी गणेश कुमार सहित राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *