सुरभि न्यूज़
सोलन, 18 नवम्बर
सोलन जिला में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिट्टा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिला सोलन पुलिस की एस आई यू की टीम ने हरियाणा के एक युवक को 7.39 चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एस आई यू कि टीम जब सोलन शहर में गशत व नाकाबंदी पर मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक अंश अरोड़ा नमक युवक जो शूलिनी यूनिवर्सिटी में पढ़ता है तथा जीरो पोइंट ओछघाट के समीप एक मकान में किराये के कमरा में रहता है जो उपरोक्त युवक काफी समय से यूनिवर्सिटी व आसपास के शिक्षण संस्थानों में छात्रों को चिट्टा/हेरोइन बेचने का काम कर रहा है।
इस सूचना पर उक्त टीम द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए उक्त किराये के कमरा में दबिश देकर उक्त कमरा में रह रहे युवक के कब्जे से 7.39 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान अंश अरोड़ा पुत्र पवन अरोड़ा निवासी एम० सी० कॉलोनी फतेहबाद तहसील व जिला फतेहबाद हरियाणा उम्र 22 वर्ष के तौर पर हुई है।
आरोपी पर पुलिस थाना सदर सोलन में मामला पंजीकृत किया गया है और नयायालय में पेश किया जा रहा है। जाँच के दौरान पाया गया कि आरोपी शूलिनी यूनिवर्सिटी में BBA कर रहा है तथा 2nd वर्ष का छात्र है। आरोपी के पूर्व अपराधिक् रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।











