सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 18 नवम्बर
कुल्लू जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव युवराज वर्मा ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एथलेटिक्स संघ ने निर्णय लिया है कि जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री इवेंट 26 नवंबर 2025 को ढालपुर ग्राउंड कुल्लू में आयोजित किया जाएगा।
पंजीकरण सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा और पहला कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा। इस आयोजन में एथलीट (पुरुष और महिला) आयु वर्गों में भाग ले सकते हैं जो अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और ओपन श्रेणी हैं।
जो एथलीट मानकों को पूरा करेंगे उन्हें राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री इवेंट के लिए भेजा जाएगा जो 14 दिसंबर 2025 को मंडी में आयोजित किया जाएगा। बैठक युवराज वर्मा (सचिव) की देखरेख में हुई जबकि बैठक में एकलव्य भारद्वाज (समन्वयक), मीना, मिनेंद्र, भीम सेन, रवीन, पवन, ऋषव व निधि सदस्य शामिल रहे।
विभिन्न आयु वर्गों के लिए विवरण और आयु मानदंड इस प्रकार हैं :-
U-16 BOYS- 2 km
U-16 GIRLS- 2 km
U-18 BOYS- 6 km
U-18 GIRLS- 4 km
U-20 BOYS- 8 km
U-20 GIRLS- 6 km
OPEN MEN- 10 km
OPEN WOMEN- 10 km
•U-16 Boys & Girls: Born between 13.12.2010 and 27.01.2012
•U-18 Boys & Girls: Born between 13.12.2008 and 27.01.2010
•U-20 Boys & Girls: Born between 13.12.2006 and 27.01.2008
किसी भी जानकारी के लिए 98051-08100 (युवराज वर्मा) या 88946-46233 (एकलव्य भारद्वाज) से संपर्क कर सकते हैं।










