जिला कुल्लू के मनाली व भुंतर में तीन मामलों में 6 किलोग्राम चरस सहित धरे तीन युवक 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू/मनाली, 18 नवम्बर

जिला कुल्लू में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए तीन अलग-अलग मामलों में मनाली व भुंतर में   किलोग्राम चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम मामले में पुलिस थाना भून्तर की टीम ने वजौरा फोरलेन पुल के नीचे नाकावन्दी के दौरान बंजार के एक युवक के कब्जे से 05.148 किलोग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया है।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना भून्तर की टीम ने गश्त/ नाकाबंदी के दौरान त्रेहन चौक के समीप सैंज के एक युवक के कब्जे से 550 ग्राम चरस बरामद कि गई।

एक अन्य तीसरे मामले में पुलिस थाना मनाली की टीम ने गश्त के दौरान होटल टियारा, मनाली के समीप आनी के एक युवक से 235.700 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद की गई है।

तीनों अररोपियों की पहचान सुरेन्द्र परमार (32 वर्ष) पुत्र महेन्द्र सिंह परमार निवासी गांव जमद डाकघर पलाच तहसील बंजार जिला कुल्लू, ओम प्रकाश (28 वर्ष) पुत्र डीणे राम गांव व डाकघर मझान तहसील सैज जिला कुल्लू तथा तनुज @ अब्बू (22 वर्ष) पुत्र जय सिंह निवासी गांव ओडीधार डाकघर कोठी तहसील आनी जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

तीनों आरोपियों के मामले मनाली व भुंतर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत पंजीकृत किए गए है। उपरोक्त तीनों मामलों में नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामद नशे की खरीद-फरोख्त की श्रृंखला व स्रोत का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा गहन पूछताछ व अनुसंधान जारी है। बरामदा नशा की खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। मामलों की में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *