Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 18 नवम्बर
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग कुल्लू की ओर से जिला स्तरीय युवा उत्सव का ट्रायल आगामी 22 नवंबर को सूत्रधार कला संगम कुल्लू में आयोजित किया जाएगा। ज़िला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ने बताया कि ट्रायल में सामूहिक लोकनृत्य (कुल प्रतिभागी 13), सामूहिक लोकगीत (कुल प्रतिभागी 13), चित्रकला, भाषण, कहानी लेखन, कविता लेखन तथा अन्य विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता के विषय ‘नशा मुक्त युवा, युथ फ़ॉर हेल्थी लाइफस्टाइल, भाषण में इमरजेंसी पीरियड एंड वायलेशन ऑफ़ कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ़ इंडिया तथा सेफगार्डिंग डेमोक्रेसी एंड डेमोक्रेटिक वैल्यूज कहानी लेखन, कविता लेखन इत्यादि विधाओं में आयोजित करवाया जायेगा।
जिला स्तरीय युवा उत्सव ट्रायल में कुल्लू जिले के स्कूलों, कॉलेजों, युवा मंडलों एवं महिला मंडलों के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार का दैनिक भत्ता या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त टीमें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त करेंगी। वहीं, राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने वाली टीमों को 12 जनवरी 2026 को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी विभाग के दूरभाष नंबर 01902224702 पर संपर्क कर सकते हैं।









