सुरभि न्यूज़
मनाली/कुल्लू, 19 नवम्बर
अटल बिहारी वाजपेयी माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, मनाली में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा स्नो लैंड स्काउट्स एवं गाइड्स ओपन ग्रुप कुल्लू की सात रेंजर्स जियामणि, प्रिया, अनन्या, दिपांशी, अंजली, चंद और सोनिका इन दिनों युवा आपदा मित्र का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में अटल बिहारी वाजपेयी माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, मनाली में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारायुवा रेंजर्स को प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्रदान करने के विभिन्न कौशल सिखाए जा रहे हैं।
प्रशिक्षण में प्राथमिक उपचार, बेसिक लाइफ सपोर्ट, खोज एवं बचाव तकनीक, आपदा के समय राहत और पुनर्वास प्रबंधन, पर्वतीय सुरक्षा के उपाय तथा टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य रेंजर्स को इस योग्य बनाना है कि वे किसी भी आपात स्थिति में समाज की मदद के लिए तत्पर रह सकें।
इस संबंध में स्नो लैंड के ग्रुप के इंचार्ज एवं रोवर स्काउट लीडर बीजू हिमदल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण रेंजर्स की व्यक्तिगत दक्षताओं को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और तैयारी को भी मजबूत करेगा।
स्नो लैंड स्काउट्स एवं गाइड्स ओपन ग्रुप कुल्लू निरंतर युवाओं में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है।










