जिला कुल्लू के पतलीकुहल में 498 ग्राम चरस के साथ धरा बजौरा का युवक

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

पतलीकूहल/ कुल्लू

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के पतलीकूहल पुलिस थाना की टीम ने एक 23 वर्षीय युवक को 498 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन एएसआई बीरवल सिंह पुलिस टीम के साथ गशत पर रवाना थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने नजदीक 15 मील रेन शैल्टर में एक युवक के कब्जा से 498 ग्राम चरस बरामद की।

आरोपी की पहचान आरोपी मनोज कुमार पुत्र अमर चन्द गांव फलटनाला डा० बजौरा तह० भुन्तर जिला कुल्लू हि0प्र0 व उम्र 23 वर्ष के तौर पर हुई है।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *