सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकु, बरोट
राजकीय महाविद्यालय मुल्थान के एक विद्यार्थी संजीव ठाकुर का चयन भारतीय सेना में अग्निवीर के पद पर चयन हुआ है। छोटा भंगाल के ग्राम पंचायत कोठी कोहड़ के स्वर्गीय पिता रतन चंद और माता दिशा देवी के घर जन्में संजीव कुमार एक गरीब परिवार से सम्बन्ध रखता है। होनहार और मेहनती संजीव कुमार ने कड़ा संघर्ष कर यह मुकाम प्राप्त किया है जिससे महाविद्यालय मुल्थान समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई है।
महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डाक्टर संजय कुमार के अनुसार विद्यार्थी महाविद्यालय के अपने आरंभिक दिनों से ही अत्यंत अनुशासित और पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़चढ़ के भाग लेता रहा है। संजीव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता रतन चंद, माता दिशा देवी और महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों को दिया है।
महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डाक्टर संजय कुमार, प्रोफेसर अविषेक सिंह, डाक्टर अनमोल तथा ऋषभ सहित महाविद्यालय के समूचे स्टाफ ने होनहार संजीव कुमार को बधाई दी है।











