सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
बैजनाथ भाजपा मंडल ने अध्यक्ष सुरेन्द्र कपूर की अगुवाई में छोटाभंगाल का दो दिवसीय दौरा किया गया जिसमें बैजनाथ क्षेत्र के पूर्व विधायक मुलख राज प्रेमी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने बड़ा ग्राम, कोठी कोहड़, धरमान, मुल्थान, लोआई, स्वाड़ तथा पोलिंग पंचायत में जाकर भाजपा के ग्राम केंद्र प्रमुखों, वीएलओ, बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों, पन्ना प्रमुखों तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं से बैठक कर आने वाले पंचायत चुनाव के बारे में परिचर्चा की।
घाटी के अंतर्गत आने वाली हर पंचायत का दौरा करने के उपरांत अपर बैजनाथ पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने मुल्थान में मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज तक छोटा भंगाल में जितने भी विकास कार्य हुए हैं उन सभी विकास कार्यों में मात्र भाजपा का नाम अंकित है तथा कांग्रेस के शासन काल में छोटा भंगाल में विकास कार्य को ग्रहण सा लग गया है। गत तीन वर्ष से जो भी कार्य हुए हैं वे सभी कार्य भाजपा द्वारा स्वीकृत की गई धन राशि से हो रहे हैं। उन्होंने बैजनाथ के वर्तमान विधायक से पूछना चाह कि घाटी में कौन सा नए विकास कार्य हुए है।
मुल्ख राज प्रेमी ने कहा कि छोटा भंगाल में लगभग सभी सरकारी संस्थानों में विभिन्न पद खाली चले हुए हैं। इन खाली पदों को भरने के लिए लिए प्रदेश में कांग्रेस का ही मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी वर्तमान विधायक नाकाम सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने महाविद्यालय मुल्थान की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान महाविद्यालय मुल्थान के भवन निर्माण कड़ी मशकत के साथ पहले भूमि का प्रावधान किया और फिर उसके बाद भवन निर्माण के लिए लगभग पांच करोड़ रूपये की धन राशि स्वीकृत कि गई।
मगर सता परिवर्तन होने के तुरन्त बाद ही इस महाविद्यालय भवन का निर्माण होना तो दूर की बात है महाविद्यालय में प्राचार्य सहित प्राध्यापकों विभिन्न विषयों के खाली चल रहे पद नहीं भर पा रहे हैं।
वहीँ घाटी के दुसरे छोर लोहारडी में उहल नदी पर बनाने वाले स्वाड़ और भुजलिंग पुल के निर्माण के लिए उनके कार्यकाल में धनराशि सविकृत होने के बाद शिलान्यास कर दिया गया था। मगर कांग्रेस ने दोनों पुलों का दोबारा से शिलान्यास तो कर दिया मगर पुलों के निर्माण के लिए अभी तक भी एक भी ईंट नहीं लगा पाई है। इस दुर्गम घाटी के लिए इससे बड़ी विडम्बना और क्या हो सकती है।
कांग्रेस की कथनी और करनी पर अंतर बताते हुए कहा कि कांग्रेस की नाकामियों की वजह से छोटा भंगाल के समस्त लोगों में भारी रोष ब्याप्त है। क्षेत्र के लोगों ने इसका जबाव आने वाले पंचायती चुनावों में देगी। इस मौके पर बैजनाथ के पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी, अपर भाजपा मंडल बैजनाथ के अध्यक्ष सुरिन्द्र कपूर, उपाध्यक्ष सुनील चौहान, जिला भाजपा उपाध्यक्ष पवन चौधरी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, घाटी के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व् धरमान पंचायत के पूर्व प्रधान संजय ठाकुर, मुल्थान पंचायत के पूर्व प्रधान सुरिन्द्र कुमार, जगदेव, दान सिंह, बुद्धि सिंह, भाग राम, जगवीर सिंह, हरी राम, मनोज कुमार, अजय कुमार सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









