सोलन पुलिस ने अर्की के तीन युवकों को 2.42 ग्राम चिट्टा के साथ धरा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलन, 20 नवम्बर

प्रदेश भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कुनिहार कि टीम ने एक वेगनार कार से तीन सवार युवकों को 2.42 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना कुनिहार की टीम थाना क्षेत्र में गश्त व नाकाबंदी पर मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि गाँव बढलग की तरफ से एक कार बैगनार आ रही है जिसमे 03 युवक सवार है।

उपरोक्त तीनों युवक उपरोक्त गाड़ी में चिट्टा/हेरोइन लेकर आये है, जिसे वे लोग कुनिहार क्षेत्र में युवाओं को बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए तुरंत नाकाबंदी करके उपरोक्त गाड़ी को रोक कर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 2.42 चिट्टा बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान निशांत पुत्र परमानंद निवासी गाँव उच्चा गाँव डाकखाना कुनिहार तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 28 वर्ष, जतिन ठाकुर पुत्र सीता राम निवासी गाँव कोठी डाकखाना कुनिहार तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 26 वर्ष व दीक्षित पुत्र परमानंद निवासी गाँव उच्चा गाँव डाकखाना कुनिहार तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 24 वर्ष के तौर पर हुई है।

जिस पर पुलिस थाना कुनिहार में उपरोक्त मामला पंजीकृत किया गया। इस मामले में संलिप्त गाड़ी बैगनार को पुलिस ने जब्त करके कब्जे में ले लिया है। तीनो आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *